नेपाल में बढ़ा सियासी बवाल! पीएम ओली का पूर्व राजा पर बड़ा आरोप
नेपाल में बढ़ा सियासी बवाल! पीएम ओली का पूर्व राजा पर बड़ा आरोप
ज्ञानेंद्र शाह पर हिंसा भड़काने का आरोप, सुरक्षा घटी, जुर्माना भी लगा
नेपाल में राजशाही समर्थकों के प्रदर्शनों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह पर हिंसा भड़काने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया है। सरकार ने उनके निजी आवास निर्मल निवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या 25 से घटाकर 16 कर दी है।
शुक्रवार को काठमांडू में हुए हिंसक प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई और 110 से ज्यादा लोग घायल हुए। सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी ने पूर्व राजा पर 7,93,000 नेपाली रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही, उनके पासपोर्ट को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पीएम ओली ने नेपाली संसद में कहा कि ज्ञानेंद्र शाह ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते हिंसा को बढ़ावा दिया। इस बीच, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक आपात बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (आरपीपी) को छोड़कर बाकी सभी दलों ने भाग लिया। नेपाली कांग्रेस ने भी पूर्व राजा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नेपाल में बढ़ते राजशाही समर्थक प्रदर्शनों ने सरकार को नए सियासी संकट में डाल दिया है।













