• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, January 13, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

महाकुम्भ से प्रयागवाल, ब्राह्मण, पंडा और पुरोहितों में जबरदस्त उत्साह, मेले में मिला सालभर से ज्यादा काम* 

News-Desk by News-Desk
March 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
महाकुम्भ से प्रयागवाल, ब्राह्मण, पंडा और पुरोहितों में जबरदस्त उत्साह, मेले में मिला सालभर से ज्यादा काम* 

महाकुम्भ से प्रयागवाल, ब्राह्मण, पंडा और पुरोहितों में जबरदस्त उत्साह, मेले में मिला सालभर से ज्यादा काम* 

*सात पीढ़ियों के पूर्वजों को मोक्ष दिलाने कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे विदेशी श्रद्धालु*

*अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने से कर्मकांड कराने वालों का रोजगार भी बढ़ा*

*सीएम योगी के निर्देश पर पंडों-पुरोहितों को उपलब्ध कराई गई जरूरी सुविधाएं*

खबरें हटके

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व

*ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा के पास आने वाले लोगों की लंबी कतारें लगीं*

*लखनऊ / प्रयागराज, (BNE)* महाकुम्भ में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। योगी सरकार के सुव्यवस्थित प्रबंधों और धर्म-कर्म को बढ़ावा देने की नीति के चलते इस बार के महाकुम्भ में न केवल देश बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और रूस जैसे देशों में बसे अप्रवासी भारतीय अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए प्रयागराज आए। तीर्थराज प्रयाग में बड़ी संख्या में लोग अपनी सात-आठ पीढ़ियों तक के पितरों को मुक्ति दिलाने के लिए कर्मकाण्ड करते दिखे। जिससे यहां के प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा सिर्फ महाकुम्भ के दौरान सालभर से ज्यादा का काम कर गए। अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने के कारण प्रयागराज के घाटों पर प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडों के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कर्मकाण्ड कराने वालों के लिए यह महाकुम्भ रोजगार का एक बड़ा अवसर बनकर आया।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ योगी सरकार ने पुरोहितों और पंडों के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। जिससे प्रयागराज के प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा में जबरदस्त उत्साह रहा।

*विदेशों से उमड़े श्रद्धालु*

प्रयागराज में संगम घाट के तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि महाकुम्भ में देश विदेश से अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आने वाले अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने से यहां लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और रूस में रहने वाले अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचे। वे अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए कर्मकाण्ड कराने और मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने आए। इनमें से कई लोग अपने पूर्वजों की अस्थियां भी लेकर आए। जिन्हें विधि-विधान से प्रवाहित किया गया। इस लिहाज से हम लोगों ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुनीम और तमाम अन्य तरह के कर्मचारी भी रखे। जिन्हें पूरे मेले के दौरान भरपूर रोजगार मिला।

*योगी सरकार की पहल से पंडा-पुरोहितों के पास लंबी कतारें*

संगम तट पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में लोग पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते दिखे। अप्रवासियों की संख्या बढ़ने से कर्मकाण्ड कराने वालों को भी रोजगार के खूब अवसर मिले। प्रयागराज के प्रयागवाल सुब्रह्मण्यम शास्त्री उर्फ चारी जी के अनुसार मेले में योगी सरकार के रात दिन चल रहे नवनिर्माण को देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ अप्रवासियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

*संगम तट पर धार्मिक कार्यों का कुशल प्रबंधन*

महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे।

महाकुम्भ के दौरान संगम तट पर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सुनियोजित टीम वर्क देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरोहितों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर्मकाण्ड कराए। ब्राह्मण पंकज पांडे ने बताया कि इस दौरान पुरोहितों को भी श्रद्धालुओं से दान और दक्षिणा प्राप्त हुई। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की आय में वृद्धि हुई।

Post Views: 31
Tags: MAHAKUMBH 2025
Previous Post

“बुरा न मानो, होली है”  *मस्ती और ठिठोली, लेकर आई होली।* 

Next Post

HAPPY HOLI: “हैप्पी होली” के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह…. नीरस होती होली। 

Related Posts

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट
देश

नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट

by News-Desk
January 13, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
देश

शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व

by News-Desk
January 13, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
देश

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना

by News-Desk
January 13, 2026
लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by News-Desk
January 12, 2026
कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, आउटसोर्सिंग नियुक्तियों के लिए हो स्पष्ट शासनादेश

by News-Desk
January 12, 2026
Next Post
Holi Skin and Nails Care :आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप सेफ होली खेल सकते हैं।

HAPPY HOLI: "हैप्पी होली" के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह.... नीरस होती होली। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रंग बदलने लगा अमेरिका: HAL पर रूस को तकनीक देने का आरोप, भारत ने बताया साजिश

रंग बदलने लगा अमेरिका: HAL पर रूस को तकनीक देने का आरोप, भारत ने बताया साजिश

May 17, 2025
अमेरिका के मिल्वौकी में भीषण आग से चार की मौत, 200 लोग हुए बेघर

अमेरिका के मिल्वौकी में भीषण आग से चार की मौत, 200 लोग हुए बेघर

May 13, 2025
भारत-अमेरिका के रिश्तों में नई गरमाहट! उपराष्ट्रपति वेंस और NSA वाल्ट्ज के दौरे से चीन-पाकिस्तान में हलचल

भारत-अमेरिका के रिश्तों में नई गरमाहट! उपराष्ट्रपति वेंस और NSA वाल्ट्ज के दौरे से चीन-पाकिस्तान में हलचल

April 13, 2025
खालिस्तानी तत्वों के हमले पर सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जताई नाराज़गी, कहा- “यह लोकतंत्र का अपमान”

खालिस्तानी तत्वों के हमले पर सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जताई नाराज़गी, कहा- “यह लोकतंत्र का अपमान”

March 7, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1751119
Total Visitors
3784
Visitors Today

Recent Posts

  • ऋषिकेश-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड January 13, 2026
  • नई दिल्ली-भारत ने 4 प्रमुख खिलाड़ियों के वीजा इस विवाद की वजह से किए रिजेक्ट January 13, 2026
  • शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व January 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In