• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

यूपी के 11 जिलों में बारिश, ओला वृष्टि, आकाशीय विद्युत, आंधी तूफान से 18 लोगों की गयी जान

News-Desk by News-Desk
April 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0
यूपी के 11 जिलों में बारिश, ओला वृष्टि, आकाशीय विद्युत, आंधी तूफान से 18 लोगों की गयी जान

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

 

यूपी के 11 जिलों में बारिश, ओला वृष्टि, आकाशीय विद्युत, आंधी तूफान से 18 लोगों की गयी जान

4 जनपदों में 9 पशुहानि भी हुई, फसलों की तबाही का सर्वे जारी

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।पश्चिमी विछोह के कारण उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय बारिश,आकाशीय विद्युत, ओला वृष्टि, आंधी तूफान से 11 जनपदों में 13 पुरूष और 5 महिला समेत 18 लोगों मौत की सूचना है। जबकि 4 जिलों में 2 भैंस, 2 गाय, 1 पड़िया व 4 बकरी समेत 9 पशु हानि हुई। प्रदेश के 75 में से 36 जिलों में वर्षा हुई। फसलों की तबाही का अनुमान लगाया जा रहा है।यह जानकारी राहत आयुक्त के कार्यालय से दी गयी है।

राहत आयुक्त के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कानपुर देहात में आकाशीय विद्युत से दो लोगों राजेन्द्र व हीरालाल की मौत हुई है।फतेहपुर में अरविंद कुमार व कुलदीप कुमार की मौत भी आकाशीय विद्युत से हुई। फिरोजाबाद में पदमवीर सिंह व ललिता देवी की मौत आकाशीय विद्युत की चपेट में आने से हुई।जबकि टीन शेड गिरने से कन्नौज में बहादुर नामक व्यक्ति की मौत हो गयी। संतकबीरनगर जिले में आरती नाम की महिला आकाशीय विद्युत की चपेट में आने से मर गयी। सीतापुर में दीवार गिरने से दबी कुसुमा देवी व आकाशीय विद्युत से हरिश्चन्द्र भार्गव की मौत हो गयी। सिद्धार्थनगर में घनश्याम नामक व्यक्ति की मौत आकाशीय विद्युत की चपेट में आने से हो गयी।आजमगढ़ जिले में सबसे अधिक जनहानि हुई है।यहां जाकिर, संदीप पांडेय और कुमारी अंजू यादव की आकाशीय विद्युत की चपेट में आने से जान चली गयी। अमेठी जिले की प्रभावती भी आकाशीय विद्युत की शिकार होने से मर गयीं। बाराबंकी के नौमीलाल की आंधी तूफान में टीन शेड की चपेट में आने से मौत हो गयी। जबकि बलिया के नकुल यादव आंधी तूफान में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गये।परिणामस्वरूप उनकी भी जान चली गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रभावित जिलों के सभी जिलाधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मंगवा कर पीड़ितों के परिजनों राहत राशि बांटने व बचाव के लिये राज्य के त्रिस्तरीय सुरक्षा बल को लगा दिया है।पुलिस, पीएसी के साथ एनडीआरएफ के जवान भी बचाव कार्य मे तत्परता से जूझ रहे हैं।

 

Post Views: 44
Tags: 18 people died due to lightning and storm in Uttar Pradesh
Previous Post

यूपी में मौत की बारिश- बिजली गिरने से 6 की मौत, दर्जनों घायल!

Next Post

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अरब देशों की जेलों में बंद हैं हजारों भारतीय! सरकार ने संसद में पेश की चौंकाने वाली रिपोर्ट

अरब देशों की जेलों में बंद हैं हजारों भारतीय! सरकार ने संसद में पेश की चौंकाने वाली रिपोर्ट

March 25, 2025
बेरूत पर फिर बरसा इजराइली कहर: दक्षिणी उपनगरों में भीषण हवाई हमला, धुएं का उठा गुबार

बेरूत पर फिर बरसा इजराइली कहर: दक्षिणी उपनगरों में भीषण हवाई हमला, धुएं का उठा गुबार

April 29, 2025
mehul choksi:पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने किया गिरफ्तार

mehul choksi:पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 14, 2025
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित

April 28, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828342
Total Visitors
1156
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In