• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

मेघालय मर्डर मिस्ट्री के खुलने लगे राज -शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने कर ली थी मर्डर से जुडी तैयारी

News-Desk by News-Desk
June 10, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, देश
0
मेघालय मर्डर मिस्ट्री के खुलने लगे राज -शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने कर ली थी मर्डर से जुडी तैयारी

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

मेघालय मर्डर मिस्ट्री के खुलने लगे राज -शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने कर ली थी मर्डर से जुडी तैयारी

इंदौर (BNE ):मेघालय मर्डर मिस्ट्री की साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी और अन्य 4 सहयोगी कातिल पुलिस गिरफ्त में आ चुके है। पुलिस की पूछताछ में धीरे धीरे इस मर्डर से जुड़े साजिशें और राज की परतें  खुलने लगी है। पुलिस के मुताविक राजा रघुवंशी के मर्डर के बाद सोनम अपने बॉयफ्रेंड के साथ नेपाल भागने की फ़िराक में थी लेकिन पुलिस ने जब इन सभी आरोपियों को पकड़ लिया तो इसने भी गाजीपुर आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि सोनम ने शादी के महज 6 दिन बाद ही राजा रघुवंशी के मर्डर से जुडी सभी तैयारी कर ली थी उसी के मुताविक उसने राजा को इंदौर से लगभग 2000 किलोमीटर दूर पर ये अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, राजा और सोनम की मुलाकात ‘रघुवंशी एप’ के माध्यम से हुई थी। दोनों का रोका 11 फरवरी को हुआ और तभी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। सोनम ने प्रेमी से कहा था कि शादी के बाद वह राजा की हत्या करवा देगी और फिर विधवा होने के बाद वे दोनों शादी कर लेंगे।

शादी के छह दिन बाद हत्या की साजिश को दिया अंजाम
राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई। केवल छह दिन बाद, 16 मई को सोनम और राज ने हत्या की योजना को अंतिम रूप दे दिया। सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने के लिए मनाया और योजना के तहत तीन सुपारी किलरों को पहले से ही असम के गुवाहाटी में तैनात कर दिया गया।

ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी हत्या में प्रयुक्त ‘डाव’

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने गुवाहाटी में ही ऑनलाइन एक छोटी कुल्हाड़ी (डाव) ऑर्डर की थी, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया। जब राजा और सोनम शिलांग पहुंचे, तो सोनम ने हत्यारों को अपनी लोकेशन भेज दी। तीनों आरोपी एक किलोमीटर दूर ही एक होटल में ठहरे हुए थे।

फोटोशूट के बहाने पहाड़ी पर ले गई थी पति को
23 मई को सोनम ने फोटोशूट का बहाना बनाकर राजा को कोरसा क्षेत्र की एक पहाड़ी पर ले गई। वहाँ उसने जानबूझकर थकावट का बहाना किया और पीछे चलने लगी, जबकि राजा आगे बढ़ गया। तीनों आरोपी राजा के साथ चल रहे थे। पहले तो उन्होंने हत्या से इनकार कर दिया, लेकिन सोनम ने राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर उन्हें दिए और हत्या करने को कहा। साथ ही काम पूरा होने पर 20 लाख रुपये देने का भी वादा किया।

शनिवार को मेघालय पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें सोनम राजा से थोड़ी दूरी पर खड़े होकर किसी से फोन पर चैटिंग कर रही थी। पुलिस ने जब सोनम की कॉल रिकॉर्ड्स खंगाली तो आरोपियों का सुराग मिला। सभी आरोपियों की लोकेशन इंदौर में मिली, जिसके फौरन बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई।

राजा की हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़ दिया। आरोपी भी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से घर वापस लौट आए। वहीं, सोनम अकेले शिलांग से वाराणसी आई और फिर वहां से गाजीपुर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनम बनारस के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थी। हालांकि, इसी बीच जब उसे प्रेमी समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चला तो उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।

 

Post Views: 18
Tags: मेघालय मर्डर मिस्ट्री
Previous Post

रिश्तों के लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम

Next Post

क्या हो गया है इन औरतों को?

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
क्या हो गया है इन औरतों को?

क्या हो गया है इन औरतों को?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

THDC-ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के साथ परामर्श भूमिका का विस्तार किया

THDC-ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, देहरादून के साथ परामर्श भूमिका का विस्तार किया

March 7, 2025
यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक: कुर्स्क और शुया में तबाही, 100 से ज्यादा ड्रोन दागे

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक: कुर्स्क और शुया में तबाही, 100 से ज्यादा ड्रोन दागे

April 17, 2025
आखिरकार भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ऐलान ,एक अगस्त से होगा लागू

आखिरकार भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ऐलान ,एक अगस्त से होगा लागू

August 2, 2025
मार्शल लॉ के बाद अपदस्थ हुए राष्ट्रपति यून सूक येओल ने छोड़ा आधिकारिक आवास, भावुक विदाई में समर्थकों से गले मिले

मार्शल लॉ के बाद अपदस्थ हुए राष्ट्रपति यून सूक येओल ने छोड़ा आधिकारिक आवास, भावुक विदाई में समर्थकों से गले मिले

April 13, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826647
Total Visitors
1959
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In