• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

SHIMLA SJVN :भारत तथा नेपाल के विद्युत मंत्रियों ने नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 परियोजना का दौरा किया

News-Desk by News-Desk
April 22, 2025
in विभागीय, विशेष
0
SHIMLA SJVN :भारत तथा नेपाल के विद्युत मंत्रियों ने नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 परियोजना का दौरा किया

खबरें हटके

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

SHIMLA SJVN :भारत तथा नेपाल के विद्युत मंत्रियों ने नेपाल में एसजेवीएन की अरुण-3 परियोजना का दौरा किया

शिमला(BNE) भारत सरकार के  विद्युत मंत्री,  मनोहर लाल तथा नेपाल के  ऊर्जा मंत्री, दीपक खड़का ने नेपाल में निर्माणाधीन 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना का दौरा किया।  यह परियोजना एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी (एसएपीडीसी) द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

आर. के. चौधरी, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन (अतिरिक्त प्रभार) ने काठमांडू हवाई अड्डे पर माननीय विद्युत मंत्री का स्वागत किया तथा प्रतिनिधिमंडल के साथ परियोजना स्थल का दौरा किया।  नेपाल में भारत के महामहिम राजदूत,  नवीन श्रीवास्तव;  नेपाल सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव,  सुरेश आचार्य; भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अवर सचिव,  आकाश त्रिपाठी; नेपाल के निवेश बोर्ड के सीईओ, सुशील ग्यावली तथा भारत एवं नेपाल की दोनों सरकारों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परियोजना स्थल का दौरा किया।

दौरे के दौरान, मंत्रियों ने टर्बाइन असेंबली कार्यों सहित विद्युत गृह का निरीक्षण किया। एसएपीडीसी के सीईओ श्री प्रशांत शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को विद्युत गृह निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्रदान की। मंत्रियों ने संकार्यों की गति एवं गुणवत्ता की सराहना की तथा परियोजना टीमों को समय पर कार्य संपन्‍न करने के लिए गति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्‍चात, दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से यूनिट#2 के इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्यों के आरंभ का उद्घाटन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बांध स्थल का भी दौरा किया, जहां पर उन्होंने निर्माण गतिविधियों की समीक्षा की और एडिट 1 के माध्यम से हेड रेस टनल (एचआरटी) का निरीक्षण किया।  11.7 किलोमीटर लंबी एचआरटी की खुदाई जून 2024 में पूर्ण की गई तथा नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना की।  वर्तमान में सुरंग की बेंचिंग और लाइनिंग का कार्य चल रहा है और आगामी महीनों में इसके पूर्ण होने की संभावना है।

मंत्रियों ने चल रहे एचआरटी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए एसएपीडीसी कर्मचारियों से बांध निर्माण के प्रयासों में तीव्रता लाने का आग्रह किया।

—–0—–

Post Views: 55
Tags: SJVN SHIMLA NEWS
Previous Post

DEHRADUN :सकुशल चारधाम यात्रा के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना है- गढ़वाल आयुक्त

Next Post

कन्नौज: तन्त्र मन्त्र की आड़ में लूटने वाले दो सपेरे पुलिस की गिरफ्त में आये

Related Posts

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
विभागीय

शिमला:एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

by News-Desk
February 19, 2026
SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया
विभागीय

SHIMLA-एसजेवीएन के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने  2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

by News-Desk
February 6, 2026
शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
विभागीय

शिमला-एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

by News-Desk
February 5, 2026
सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*
विभागीय

सिंगरौली-ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान : एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ*

by News-Desk
January 30, 2026
DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार
विभागीय

DEHRADUN-प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को जमीन पर उतारने में हडको बनेगा उत्तराखंड का मजबूत साझेदार

by News-Desk
January 29, 2026
Next Post
कन्नौज: तन्त्र मन्त्र की आड़ में लूटने वाले दो सपेरे पुलिस की गिरफ्त में आये

कन्नौज: तन्त्र मन्त्र की आड़ में लूटने वाले दो सपेरे पुलिस की गिरफ्त में आये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भगवान बुद्ध के ‘दुर्लभ दांत’ की तस्वीर वायरल, श्रीलंका में हड़कंप!

भगवान बुद्ध के ‘दुर्लभ दांत’ की तस्वीर वायरल, श्रीलंका में हड़कंप!

April 22, 2025
PM मोदी से मुलाकात के बाद बांग्लादेश ने फिर फैलाया झूठ? यूनुस के बयान से मचा बवाल

PM मोदी से मुलाकात के बाद बांग्लादेश ने फिर फैलाया झूठ? यूनुस के बयान से मचा बवाल

April 7, 2025
दक्षिण कोरिया के जंगलों में तबाही! 100 हेलीकॉप्टर और 9 हजार बचावकर्मी जुटे, आग से मचा हाहाकार

दक्षिण कोरिया के जंगलों में तबाही! 100 हेलीकॉप्टर और 9 हजार बचावकर्मी जुटे, आग से मचा हाहाकार

March 26, 2025
THDC: – खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

THDC: – खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

March 9, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864066
Total Visitors
1059
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In