• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

प्रजातियों की खोज की गति पहले से कहीं अधिक तेज

News-Desk by News-Desk
December 31, 2025
in देश
0
प्रजातियों की खोज की गति पहले से कहीं अधिक तेज




डॉ विजय गर्ग 

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि प्रजातियों की खोज की गति पहले से कहीं अधिक तेज हो गई है। यह उपक्रम प्रजातियों के विलुप्त होने से बचाने की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अद कर सकता है। इससे जैव विविधता को संजोने व समृद्ध करने में सहायता मिलेगी। बताया गया है कि विज्ञानी हर वर्ष 16,000 से अधिक नई प्रजातियों की पहचान कर रहे हैं।

एरिजोना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने लगभग 20 लाख प्रजातियों के वर्गीकरण इतिहास का अध्ययन किया है, जिसमें सभी जीवित जीवों के समूह शामिल हैं। जर्नल साइंस एडवांसेस में प्रकाशित निष्कर्षो के अनुसार, 2015 से 2020 के बीच जो हाल के समय का सबसे व्यापक डाटा है हर वर्ष औसतन 16,000 से अधिक नई प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया, जिसमें 10,000 से अधिक जानवर, 2,500 पौधे और 2,000 फंगस शामिल हैं।

एरिजोना यूनिवर्सिटी के पारिस्थितिकी और विकासात्मक जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक जान वीयन्स के मुताबिक, नई प्रजातियों की खोज इसलिए महत्वपूर्ण है कि प्रजातियों को वैज्ञानिक रूप से वर्णित किए बिना उनकी रक्षा नहीं की जा सकती। इस दिशा में दस्तावेजीकरण पहला कदम है। यदि हमें नहीं पता कि कोई प्रजाति मौजूद है तो हम उसे विलुप्त होने से नहीं बच सकते।

लेखक का कहना है कि विज्ञानी ऐसा मानते हैं कि नई प्रजातियों के दस्तावेजीकरण की गति धीमी हो गई है। और ऐसा इसलिए कि हम नई प्रजातियों की खोज करने में कोताही कर रहे हैं, लेकिन हमारे परिणाम इसके विपरीत दिखाते हैं। वीयन्स के मुताबिक, “वास्तव

में, हम पहले से कहीं अधिक तेजी से नई प्रजातियों की खोज कर रहे हैं।” शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि यह प्रवृत्ति धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिखाती है और भविष्यवाणी की कि कुछ समूहों, जैसे पौधे, फंगस, मकड़ियों, मछलियों और उभयचर जीवों के बीच जैव विविधता पहले से कहीं अधिक समृद्ध है।

उदाहरण के लिए, टीम ने अनुमान लगाया कि मछलियों की प्रजातियों की संख्या 1,15,000 और उभयचरों की 41,000 हो सकती है, जबकि वर्तमान में केवल लगभग 42,000 मछलियों और 9,000 उभयचरों की प्रजातियां वर्णित हैं। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि पौधों की अंतिम संख्या पांच लाख से अधिक हो सकती है। शोधकर्ता बताते हैं कि “जीवन के सभी क्षेत्रों में, हमने पाया कि

जीवित, वर्णित प्रजातियों को कुल संख्या तेजी से बढ़ रही है, हाल के दशकों में धीमी होने के कोई संकेत नहीं हैं। इसके अलावा, प्रजातियों के वर्णन की सबसे तेज दरें (16,000 से अधिक प्रजातियां प्रति वर्ष 2015 के बाद से हैं। अधिकतम दूर (17,044 प्रजातियां प्रति वर्ष) 2020 में थी।”

शोधकर्ताओं ने यह भी भविष्यवाणी की कि नई जीवों की खोज की दर बढ़ती रहेगी। इस समय अधिकांश नई प्रजातिय दृश्य लक्षणों द्वरा पहचानी जाती हैं। लेकिन जैसे-जैसे आणविक उपकरणों में सुधार होगा, हम और भी अधिक गुप्त प्रजातियों का पता लगाएंगे ऐसे जीव जो केवल आनुवंशिक स्तर पर भिन्न होते हैं। यह विशेष रूप से अद्वितीय बैक्टीरिया और फंगस को उजागर करने के लिए आशाजनक है।

डॉ विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 14

Post Views: 13
Previous Post

स्कूल में पानी पीने की घंटी

Next Post

शिक्षा का स्वरूप: बदलते समय में बदलती प्रणाली 

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
आबादी के बदलते आयाम और चुनौतियां

शिक्षा का स्वरूप: बदलते समय में बदलती प्रणाली 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रंप की धमकी से तिलमिलाए पुतिन! भारत ने दिखाया दम, अब बड़ा बवाल तय

ट्रंप की धमकी से तिलमिलाए पुतिन! भारत ने दिखाया दम, अब बड़ा बवाल तय

April 2, 2025
इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, जोस बटलर की जगह हैरी ब्रूक को सौंपी गई कमान

इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, जोस बटलर की जगह हैरी ब्रूक को सौंपी गई कमान

April 8, 2025
क्या ट्रंप पहनेंगे पोप की टोपी? AI इमेज ने उड़ाए सियासी गलियारों में चर्चित सवाल

क्या ट्रंप पहनेंगे पोप की टोपी? AI इमेज ने उड़ाए सियासी गलियारों में चर्चित सवाल

May 5, 2025
SHIMLA-एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में नराकास का वार्षिक पुरस्‍कार वितरण समारोह

SHIMLA-एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में नराकास का वार्षिक पुरस्‍कार वितरण समारोह

December 8, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828175
Total Visitors
989
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In