• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

आज के बच्चे अंकों में तो अव्वल हैं पर जीवन की परीक्षा में  अक्सर असफल ?

News-Desk by News-Desk
May 25, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
नीट यूजी 2025 -अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो आगे ये है ऑप्शन

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

आज के बच्चे अंकों में तो अव्वल हैं पर जीवन की परीक्षा में  अक्सर असफल ?

विजय गर्ग

यह वाक्य सुनने में भले ही कठोर लगे, लेकिन हमारे समय की कड़वी सच्चाई को पूरी तरह उजागर करता है। भारत के शिक्षा बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड हर वर्ष शानदार परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हैं। बच्चों के अंक 100 प्रतिशत आने लगे हैं। शहर, जिला और राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों की तस्वीरें अखबारों और सोशल मीडिया पर छपती हैं। स्कूल और कोचिंग सेंटर बड़े-बड़े बैनर लगाकर दावा करते हैं- हमारे यहां से टॉपर निकले हैं।

बाहरी दुनिया को देखकर लगता है। – देश में एक होनहार पीढ़ी तैयार हो रही है। लेकिन जब हम शिक्षा की आंतरिक परतों को टटोलते हैं, तो मन में यह सवाल गूंजने लगता है • क्या हम बच्चों को इंसान बना रहे हैं या सिर्फ अंक लाने की मशीन ?

अंक किसके ? श्रेय किसे ?

एक ओर कोचिंग संस्थान और ट्यूशन सेंटर बच्चों की सफलता का श्रेय लेते हैं। वे कहते हैं, हमारी गाइडेंस से टॉपर बना। दूसरी ओर स्कूल प्राचार्य और प्रबंधन कहते हैं, हमारे शिक्षक और पाठ्यक्रम की बदौलत यह परिणाम आया। लेकिन जब उन्हीं बच्चों से बात करें, तो वे कहते हैं, मैंने किसी ट्यूशन की मदद नहीं ली, ये मेरी मेहनत है। यह विरोधाभास कुछ और नहीं, बल्कि एक दिखावटी व्यवस्था की उपज है, जिसमें सच को छुपाना ही सामान्य हो गया है।

शिक्षा का मकसद- समझ या नंबर ?

हमारे यहां परीक्षा का मतलब अब रट्टा मारो और अंक लाओ बन चुका है। सोचने समझने की जगह शॉर्टकट्स और गाइड्स ने ले ली है। एक बच्चा जो 99 प्रतिशत लाता है, वह जरूरी नहीं कि जीवन की समस्याओं से जूझने का हुनर भी जानता हो।

उदाहरण: एक बार दिल्ली की एक छात्रा ने 96 प्रतिशत अंक लाने के बाद आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसे लगा वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। बिहार में एक छात्र को जब 100 में 100 अंक मिले, तो टीवी पर पूछे गए सामान्य ज्ञान के सवाल का जवाब तक नहीं आया। यह आंकड़े हमें चौंकाते हैं कि शायद हम गलत दिशा में जा रहे हैं।

टॉपर संस्कृति बनाम इंसानी मूल्य 

बच्चे अब दूसरों को हराने के लिए पढ़ते हैं, खुद को बेहतर बनाने के लिए नहीं। टॉपर बनने की होड़ में मित्रता, सहृदयता, खेल, संगीत, आत्मचिंतन – सब कुछ पीछे छूट गया है। माता-पिता बच्चों की तुलना पड़ोसी के बेटे-बेटी से करते हैं- देखो वो 98 प्रतिशत लाया है, तुम क्यों नहीं ? इस तुलना ने बच्चों की आत्मा से सीखने की सहजता को छीन लिया है।

और क्या खो रहे हैं हम ? 

मानसिक स्वास्थ्यः डिप्रेशन, एंग्जायटी, आत्महत्या की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। जीवन कौशल: 12वीं में 99त्र लाने वाला छात्र, कॉलेज में आत्मनिर्भर होना नहीं सीख पाता।

आत्मविश्वासः एक परीक्षा में कम अंक आने पर बच्चा खुद को असफल मान लेता है।

समाधान क्या है? 

अंकों से अधिक कौशल पर ध्यान: कक्षा में बच्चों की रचनात्मकता, तर्कशक्ति, नेतृत्व और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को स्थान मिले।

मूल्य आधारित शिक्षाः ईमानदारी, सहयोग, सहिष्णुता, और सामाजिक जिम्मेदारी जैसी बातों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

कोचिंग कल्चर पर पुनर्विचार: स्कूलों को इतना सक्षम बनाना होगा कि बच्चों को अलग से ट्यूशन की आवश्यकता ही न हो। माता-पिता की भूमिका: अपेक्षाओं से अधिक समझ, प्यार और संवाद जरूरी है।

अंत में एक सवाल: क्या हम उस समाज की ओर बढ़ रहे हैं जहां 99 प्रतिशत अंक लाने वाला बच्चा भी खुद से पूछे क्या मैं खुश हूं? अगर उत्तर नहीं है, तो हमें अपनी पूरी शिक्षा प्रणाली पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। हमें इंसान बनाना है, न कि सिर्फ टॉपर ।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 22
Tags: life style
Previous Post

कन्नौज: डुडवा बुजुर्ग में गरजा बुलडोज़र, अवैध कब्जा मुक्त कराई जमीन

Next Post

भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

टैरिफ वार – ट्रंप ने चीन पर 104 पर्सेंट टैरिफ ठोक़ा- चीन ने यूएस से लड़ाई में भारत से मदद मांगी

टैरिफ वार – ट्रंप ने चीन पर 104 पर्सेंट टैरिफ ठोक़ा- चीन ने यूएस से लड़ाई में भारत से मदद मांगी

April 10, 2025
tech education :कौन सा बेहतर है: आईआईटी, आईआईआईटी या एनआईटी? 

म्यांमा में लोकतंत्र की मुश्किल राह, सैन्य सरकार स्वीकार कर सकती है भारत की मध्यस्थता

April 19, 2025
पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने जताई संवेदना, इज़रायल ने पोस्ट कर फिर हटाया शोक संदेश!

पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने जताई संवेदना, इज़रायल ने पोस्ट कर फिर हटाया शोक संदेश!

April 24, 2025
ऋषिकेश- सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

ऋषिकेश- सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

November 26, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1863986
Total Visitors
979
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In