• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

वाशिंगटन-शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटाएगी ट्रंप सरकार

News-Desk by News-Desk
January 1, 2026
in विदेश
0
वाशिंगटन-शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटाएगी ट्रंप सरकार




वाशिंगटन (एजेंसी ): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटा रही है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब कुछ दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला सुनाया था। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा, “हम शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड को हटा रहे हैं। इन शहरों में नेशनल गार्ड की मौजूदगी से अपराध में काफी कमी आई थी। अगर संघीय सरकार ने दखल न दिया होता, तो पोर्टलैंड, लॉस एंजिल्स और शिकागो खत्म हो गए होते।”

खबरें हटके

तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत

ला पाज-मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त,15 लोगों की मौत

ट्रंप ने यह भी कहा कि जब इन इलाकों में फिर से अपराध बढ़ेगा, तब सरकार और ज्यादा मजबूत तरीके से लौटेगी। उन्होंने इन क्षेत्रों के डेमोक्रेट मेयरों और गवर्नरों को “बहुत अक्षम” बताया। एजेंसी के अनुसार, यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के एजेंटों की सुरक्षा के लिए शिकागो में नेशनल गार्ड भेजने की ट्रंप की योजना को रोकने के कुछ ही दिनों बाद आई है।

ट्रंप का कहना है कि जिन राज्यों और शहरों में डेमोक्रेट्स की सरकार है, वहां अपराध बढ़ रहा है। इसलिए नेशनल गार्ड की तैनाती जरूरी है। वहीं डेमोक्रेट नेताओं ने इन कदमों के पीछे राजनीतिक मंशा होने पर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप प्रशासन की मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक आदेश में कहा, “इस शुरुआती चरण में, सरकार इलिनोइस में सेना को कानूनों को लागू करने की अनुमति देने वाले अधिकार का स्रोत बताने में विफल रही है।”

इस पूरे विवाद की शुरुआत 4 अक्टूबर से मानी जाती है, जब ट्रंप ने इलिनोइस नेशनल गार्ड के 300 सदस्यों को इलिनोइस में, खासकर शिकागो और उसके आसपास, सक्रिय संघीय सेवा में बुलाया था। अगले दिन टेक्सास नेशनल गार्ड के कुछ जवानों को भी संघीय नियंत्रण में लेकर शिकागो भेजा गया।

9 अक्टूबर को, इलिनोइस के उत्तरी जिला न्यायालय ने इस कदम पर अस्थायी रोक लगा दी। इसके बाद 16 अक्टूबर को सेवेंथ सर्किट की अपीलीय अदालत ने इस फैसले को बरकरार रखा। अदालत ने सरकार को नेशनल गार्ड को संघीय नियंत्रण में लेने की अनुमति दी, लेकिन उन्हें तैनात करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद ट्रंप प्रशासन इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले गया था।

Post Views: 9

Post Views: 14
Previous Post

नई दिल्ली.-नए साल के पहले दिन ही सरकार ने बढ़ाए Cylinder के दाम

Next Post

नई योजना और रोजगार की चुनौतियां -डॉ विजय गर्ग 

Related Posts

तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत
विदेश

तेहरान-इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के एक स्कूल के 24 छात्रों की मौत

by News-Desk
February 28, 2026
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा
विदेश

ला पाज-मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त,15 लोगों की मौत

by News-Desk
February 28, 2026
नई दिल्ली-सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत
विदेश

नई दिल्ली-सिंधु के बाद अब रावी का भी पानी रोकेगा भारत

by News-Desk
February 18, 2026
सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
विदेश

ढाका में बदलाव की हवा, भारत के सामने नई कसौटी

by News-Desk
February 16, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026:जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद दोहराया इतिहास
विदेश

T20 वर्ल्ड कप 2026:जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद दोहराया इतिहास

by News-Desk
February 13, 2026
Next Post
डिजिटल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रही नौकरियों की बहार

नई योजना और रोजगार की चुनौतियां -डॉ विजय गर्ग 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

SJVN:एसजेवीएन ने वर्ष 2025-26 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन हासिल किया

March 9, 2025
Pahalgam Terror Attack :ऑपरेशन बदला? पाकिस्तान में दहशत- हाहाकार 

Pahalgam Terror Attack :ऑपरेशन बदला? पाकिस्तान में दहशत- हाहाकार 

May 1, 2025
SHIMLA -एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

SHIMLA -एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

June 5, 2025
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1864265
Total Visitors
1258
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 1 march 2026 March 1, 2026
  • बरनाला-किसान और मजदूर के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता-RAHUL Gandhi February 28, 2026
  • कन्नौज: लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते है, योगी जी पहले ही चले गए February 28, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In