• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

UP-भाजपा अध्यक्ष आखिर कौन …..?

News-Desk by News-Desk
March 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कन्नौज: महिला से गैंगरेप, पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट तो लिया कोर्ट का सहारा

खबरें हटके

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

UP-भाजपा अध्यक्ष आखिर कौन …..?

बृजेश चतुर्वेदी

लखनऊ(BNE) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सियासी हलचल तेज हो गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा हर कदम सोच-समझकर उठा रही है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की तैयारी में जुटी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में विद्यासागर सोनकर का नाम है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को कमजोर करने के लिए किसी दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इसके अलावा, बसपा प्रमुख मायावती की सक्रियता को देखते हुए भाजपा नया दांव चलने की तैयारी कर रही है।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में सफाई कर्मियों के पैर धोकर सम्मान दिया था। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भाजपा दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश में है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी में करीब 22 प्रतिशत दलित समुदाय से आते हैं, जो चुनावी समीकरण में अहम भूमिका निभाते हैं।

जातीय संतुलन साधने की कोशिश 

भाजपा के भीतर चार प्रमुख नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इनमें – विद्यासागर सोनकर (दलित समाज), बीएल वर्मा (कोइरी समाज), स्वतंत्र देव सिंह (कुर्मी समाज), और दिनेश शर्मा (ब्राह्मण समाज) शामिल हैं।

अगर कोइरी समाज से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा का नाम आगे आता है, तो यह सवाल उठ सकता है कि इसी समाज से डिप्टी सीएम केशव मौर्य पहले से ही मौजूद हैं। वहीं, कुर्मी समाज से स्वतंत्र देव सिंह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी बिरादरी की अनुप्रिया पटेल भाजपा के सहयोगी दल की नेता हैं। अनुप्रिया पटेल केंद्र में मंत्री हैं, जबकि उनके पति आशीष पटेल उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाना कितना उचित रहेगा, यह सवाल खड़ा हो सकता है।

ब्राह्मण कार्ड पर भी मंथन

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ब्राह्मण समाज को साधने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। 2017 में जब योगी सरकार बनी थी, तब दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया था। हालांकि, मौजूदा सरकार में ब्राह्मण समाज को खुश करने के लिए बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

2027 चुनाव के लक्ष्य पर निशाना

भाजपा का लक्ष्य 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करना है। 2014 की मोदी लहर के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई थी। दलित और पिछड़ा वर्ग, जो पहले बसपा और सपा के साथ रहा करता था, वह भाजपा के पाले में आ गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को दलित समुदाय का समर्थन मिला। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा सिर्फ एक सीट तक सिमट गई, जिससे यह साफ हो गया कि दलित वोट बैंक में बड़ा बदलाव आया है।

सूत्रों की मानें तो, अब भाजपा की कोशिश रहेगी कि वह 2027 में भी दलित वोटों को अपने पाले में बनाए रखे। इसके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर ऐसा नेता नियुक्त कर सकती है, जो जातीय संतुलन बनाए रखते हुए पार्टी को सत्ता में लौटाने में अहम भूमिका निभा सके

 

Post Views: 46
Tags: up politics bhajpa statepresident uttar pradesht
Previous Post

कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल का बैंक खाता सीज

Next Post

Dihuli massacre court verdict -दिहुली सामूहिक नरसंहार मामले में अदालत ने 44 साल बाद सुनाया ये फैसला

Related Posts

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-हमने उ0प्र0 को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर भारत की इकोनॉमी के ब्रेक-थ्रू स्टेट के रूप में स्थापित किया

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री* 

by News-Desk
February 9, 2026
LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

by News-Desk
February 8, 2026
LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब*

by News-Desk
February 8, 2026
Next Post
Dihuli massacre court verdict -दिहुली सामूहिक नरसंहार मामले में अदालत ने 44 साल बाद सुनाया ये फैसला

Dihuli massacre court verdict -दिहुली सामूहिक नरसंहार मामले में अदालत ने 44 साल बाद सुनाया ये फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इलेक्ट्रॉनिक्स पर राहत सिर्फ अस्थायी: अमेरिका, चिप्स पर लगेगा नया शुल्क

इलेक्ट्रॉनिक्स पर राहत सिर्फ अस्थायी: अमेरिका, चिप्स पर लगेगा नया शुल्क

April 15, 2025
दुबई से आया दोस्त: भारत पहुंचे क्राउन प्रिंस, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले – मोदी का मास्टरस्ट्रोक!

दुबई से आया दोस्त: भारत पहुंचे क्राउन प्रिंस, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले – मोदी का मास्टरस्ट्रोक!

April 9, 2025
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी: पाकिस्तान की सेना के लिए बड़ा खतरा?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी: पाकिस्तान की सेना के लिए बड़ा खतरा?

March 16, 2025
BLA ने जारी किया ‘दर्रा-ए-बोलन 2.0’ का वीडियो, पाक सेना की हार और अपहरण की असलियत पर से उठाया पर्दा

BLA ने जारी किया ‘दर्रा-ए-बोलन 2.0’ का वीडियो, पाक सेना की हार और अपहरण की असलियत पर से उठाया पर्दा

May 21, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1831146
Total Visitors
3960
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In