आरोप है कि दूल्हे (देशराज) का रंग काला होने के कारण रिंकी इस शादी से खुश नहीं थी।
मृतका की शादी 2 नवंबर को हुई थी और वह शादी के बाद मायके से ससुराल लौटी थी।
कौशाम्बी (BNE ): उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ एक नव विवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की शादी 2 नवंबर को हुई थी और वह शादी के बाद मायके से ससुराल लौटी थी। रविवार शाम को वह लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका शव मिला।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या है पूरा मामला?
यह सनसनीखेज मामला कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह मरधरा मानव रहित फाटक के पास स्थानीय लोगों ने एक नवविवाहिता का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर देखा। मौके पर तुरंत भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। शव की शिनाख्त रिंकी देवी के रूप में हुई है। रिंकी की शादी बीते 2 नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला गांव निवासी देशराज के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि यह शादी रिंकी और उसके परिवार की रजामंदी के बिना कराई गई थी। आरोप है कि दूल्हे (देशराज) का रंग काला होने के कारण रिंकी इस शादी से खुश नहीं थी।
कैसे हुई लापता?
जानकारी के मुताबिक, रिंकी शुक्रवार को ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी और जल्द ही उसका ‘थवन’ (शादी के बाद की एक रस्म) होना था। इसी बीच, रविवार की शाम को वह अचानक अपने घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन यानी सोमवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर मिलने की खबर आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। खबर मिलते ही ससुराल और मायके, दोनों पक्षों में कोहराम मच गया और सभी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 4










