• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

रूपहले पर्दे पर विवाह के विविध रंग -डॉ विजय गर्ग 

News-Desk by News-Desk
December 10, 2025
in देश
0
रूपहले पर्दे पर विवाह के विविध रंग -डॉ विजय गर्ग 




बॉलीवुड की अनेक फिल्मों की कहानियों के केंद्र में शादी को रखा गया। बेशक वक्त के साथ शादियों की कहानियों के मुद्दे बदलते रहे लेकिन रिश्ता तय होना, सगाई, बारात का जाना, जूते चुराई , विदाई आदि ज्यादातर फिल्मों…

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

बॉलीवुड की अनेक फिल्मों की कहानियों के केंद्र में शादी को रखा गया। बेशक वक्त के साथ शादियों की कहानियों के मुद्दे बदलते रहे लेकिन रिश्ता तय होना, सगाई, बारात का जाना, जूते चुराई , विदाई आदि ज्यादातर फिल्मों में एक जैसे हैं। दूल्हा-दुल्हन की पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर बाधाएं भी ऐसी फिल्मों में खूब दशाई गयीं।

भारतीय समाज में जितना अधिक महत्व शादी को दिया जाता है उतना संभवत: किसी अन्य चीज़ को नहीं दिया जाता है। इसलिए यह आश्चर्य नहीं है कि बॉलीवुड की बेशुमार फिल्मों की कहानियों के केंद्र में शादी को रखा गया, चाहे वह परम्परागत अरेंज मैरिज हो, प्रेम विवाह हो, भागकर की गई शादी हो, अमीर व गरीब के बीच शादी हो, अंतर-जातीय या अंतर-धार्मिक विवाह हो या दो अलग-अलग संस्कृति अथवा भाषा से संबंधित लोगों की शादी हो । शादी का सीजन है, तो क्यों न इस विषय की कुछ कालजयी फिल्मों को याद कर लिया जाये।

ऑरेंज मैरिज की कहानी : ‘हम आपके हैं कौन’

‘हम आपके हैं कौन’ (1994) के केंद्र में यूं तो प्रेम (सलमान खान) व निशा (माधुरी दीक्षित) की लव स्टोरी, अपने परिवार के लिए त्याग है, लेकिन यह वास्तव में उत्तर भारतीय अभिभावकों द्वारा तय किये गये परम्परागत हिन्दू विवाह का तैयार किया गया शादी का वीडियो है। इसमें दो दोस्त जब बहुत दिनों बाद मिलते हैं, तो आपस में अपने बच्चों की शादी कराने का निश्चय करते हैं और फिर एक परम्परागत विवाह का सिलसिला आरंभ हो जाता है। लड़के-लड़की की मुलाक़ात करायी जाती है। वे एक-दूसरे को पसंद कर लेते हैं, सगाई होती है और बाद में लड़के वाले बारात लेकर जाते हैं। दूल्हे के जूते चुरा लिए जाते हैं। ज़ाहिर है सालियों द्वारा और ‘जूते लेलो, पैसे दे दो’ गाने से यह बताया जाता है कि कैसे जूते चुराई भी उत्तर भारत में शादी की महत्वपूर्ण व आवश्यक रस्मों में शामिल है। फेरों के बाद दुल्हन को ख़ुशी के आंसुओं के साथ विदा कर दिया जाता है। हालांकि ‘हम आपके हैं कौन’ में तो कोई विदाई गीत नहीं था, लेकिन अनेक हिंदी फिल्मों में विदाई के यादगार गीत हैं, जैसे ‘छोड़ बाबुल का घर मोहे पी के नगर आज जाना पड़ा’ (बाबुल), ‘खुशी खुशी कर दो बिदा कि रानी बेटी राज करेगी’ (अनोखी रात), ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ (नील कमल) आदि। दिलचस्प यह है कि उत्तर भारत में परम्परागत हिन्दू विवाह और परम्परागत मुस्लिम विवाह में कोई विशेष अंतर नहीं है, बस यह कि फेरों की जगह निकाह पढ़वा दिया जाता है, वर्ना मां-बाप द्वारा रिश्ता तय करना, सगाई, बारात का जाना, जूते चुराई , विदाई आदि सब एक सा है। इस सबको भी ‘बहू बेगम’, ‘मेरे हुज़ूर’, ‘मेरे महबूब’ आदि फिल्मों में देखा जा सकता है।

विवाह का जीवंत फिल्मांकन : ‘मानसून वेडिंग’

मीरा नायर ने अपनी 2001 की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार के माहौल में सेट किया है। ललित वर्मा व उनकी पत्नी पम्मी ने अपनी बेटी की शादी एक एनआरआई से तय की है। जैसा कि भारतीय समाज में अक्सर होता है, इस प्रकार के विवाह में, पूरा विस्तृत परिवार दुनियाभर से आकर एक जगह एकत्र हो जाता है और अपने साथ अपना भावनात्मक अतीत भी लेकर आता है। शादी की तैयारियों के बीच चुगलियां, राजनीति, साज़िशें, हंसी मज़ाक आदि सब कुछ चल रहा होता है और नये प्रेम समीकरण भी विकसित होते हैं। यह शादी हर किसी को अपने ही परिवार की सी शादी लगती है।

अलग संस्कृति की बाधा : ‘विक्की डोनर’

सुजीत सरकार की फिल्म ‘विक्की डोनर’ (2012) दो अलग-अलग संस्कृतियों- पंजाबी व बंगाली से संबंधित विवाह की कहानी है। इसमें विक्रम उर्फ़ विक्की का ताल्लुक पंजाबी अरोड़ा परिवार से है और अशिमा रॉय बंगाली है। विक्की और तलाकशुदा बैंक कर्मचारी अशिमा एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन सांस्कृतिक भिन्नता के कारण दोनों को ही अपने-अपने परिवारों से विरोध का सामना करना पड़ता है। आखि़रकार सब कुछ ठीक हो जाता है, लेकिन जल्द ही यह राज़ खुल जाता है कि अशिमा बांझ है और विक्की का काम संतानहीन परिवारों की किसी खास तरह से मदद से जुड़ा है। यह फिल्म विवाह में अलग-अलग संस्कृतियों का बाधा बनना, बांझपन और बच्चे गोद लेना जैसे मुद्दे उठाती है।

विविधता से भरपूर फिल्मी शादियां

बहरहाल, जहां ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फ़िल्में गुजराती शादियों को उनके पारम्परिक रूप में दिखाती हैं वहीं ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फ़िल्में प्राचीन महाकाव्यों पर आधारित पारिवारिक शादियों की कहानियां पेश करती हैं। आजकल की फिल्में विवाह को प्रेम, कैरियर व पहचान के संघर्षों की पृष्ठभूमि में दिखाती हैं, जैसे ‘वीरे दी वेडिंग’। भव्य विवाह समारोहों को आधुनिक विषयों से जोड़ती हैं। ‘बैंड बाजा बारात’ शादी के आयोजन को नाटकीय अंदाज़ में दिखाती है। ऐसी फिल्मों में शादी को प्रेम व रिश्तों के तौर पर भी पेश किया जाता है। कई बार, फिल्मों में शादी के ज़रिये पारम्परिक और आधुनिक विचारों के टकराव को भी उजागर किया जाता है। –

डॉ विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 2

Post Views: 8
Previous Post

Lucknow junction pdf 10 dec 2025

Next Post

mp news -सागर में बीडीएस वाहन -ट्रक की टक्कर में 4 जवानों की मौत ,एक घायल

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
mp news -सागर में बीडीएस वाहन -ट्रक की टक्कर में 4 जवानों की मौत ,एक घायल

mp news -सागर में बीडीएस वाहन -ट्रक की टक्कर में 4 जवानों की मौत ,एक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा! सुनीता विलियम्स ने किया खूबसूरत वर्णन

अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा! सुनीता विलियम्स ने किया खूबसूरत वर्णन

April 1, 2025
हमें सेवानिवृत्त सहकर्मियों का सदैव सम्मान करना चाहिए- , मुख्य महाप्रबन्धक

हमें सेवानिवृत्त सहकर्मियों का सदैव सम्मान करना चाहिए- , मुख्य महाप्रबन्धक

March 8, 2025
सीजफायर के बीच बड़ा हमला प्लान कर रहा था हमास? इजरायल ने गाजा पर क्यों बरसाई तबाही

सीजफायर के बीच बड़ा हमला प्लान कर रहा था हमास? इजरायल ने गाजा पर क्यों बरसाई तबाही

March 19, 2025
अमेरिकी वर्चस्व,वेनेजुएला संकट और भारत पर दबाव की राजनीति: वैश्विक शक्ति संतुलन की निर्णायक परीक्षा

अमेरिकी वर्चस्व,वेनेजुएला संकट और भारत पर दबाव की राजनीति: वैश्विक शक्ति संतुलन की निर्णायक परीक्षा

January 6, 2026

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1831310
Total Visitors
4124
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In