• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

अंतरिक्ष से दुनिया के जंगलों पर नजर -विजय गर्ग 

News-Desk by News-Desk
April 19, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़
0
अंतरिक्ष से दुनिया के जंगलों पर नजर -विजय गर्ग 

खबरें हटके

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

अंतरिक्ष से दुनिया के जंगलों पर नजर -विजय गर्ग 

दुनिया के उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग के कुछ सबसे बुरे प्रभावों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे वायुमंडल से बहुत अधिक कार्बन डाईआक्साइड को अवशोषित करते हैं। एक अनुमान के अनुसार वे वायुमंडल से लगभग आठ अरब टन कार्बन डाईआक्साइड लेते हैं। इन वनों को अक्सर पृथ्वी के हरे फेफड़ों के रूप वर्णित किया जाता है, लेकिन वनों की कटाई और पर्यावरण के क्षरण से वनों की भूमिका कमजोर हो रही है। कार्बन जो वनों में कभी बहुत अधिक मात्रा में संग्रहीत था, वापस वायुमंडल में डाला जा रहा है। इससे ग्रीनहाउस गैसों का स्तर बढ़ रहा है।

भविष्य में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों से निपटने के लिए हमें अपने उष्णकटिबंधीय वनों के स्वास्थ्य के बारे में जानने की आवश्यकता है। इसके लिए विज्ञानियों ने दुनिया के सबसे दूरस्थ और सबसे घने उष्णकटिबंधीय जंगलों के विस्तृत उडी मानचित्र बनाने की योजना बनाई है। यह काम अंतरिक्ष में एक विशेष रडार स्कैनर को तैनात करके किया जाएगा। इस स्कैनर को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बायोमास नामक अंतरिक्ष यान में लगाया गया है, जिसे 29 अप्रैल को फ्रेंच गुयाना से पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा। बायोमास के रडार को पी-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार के रूप में जाना जाता है। इस प्रकार के रडार को पहले कभी अंतरिक्ष में नहीं उड़ाया गया है। अगले पांच वर्षों तक 1.25 टन वजनी अंतरिक्ष यान अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों पर नजर रखेगा और रडार के दीर्घ वेवलेंथ संकेतों के जरिये नीचे की वनस्पति का अध्ययन करेगा।

बायोमास द्वारा एकत्र किए गए डाटा का उपयोग जंगलों के अनूठे 3डी मानचित्र बनाने के लिए किया जाएगा। इन जंगलों का बड़ा हिस्सा मानव दृष्टि से छिपा हुआ है। इन क्षेत्रों में दो प्रतिशत से भी कम सूरज की रोशनी वन तल तक पहुंचती है। फिर भी बायोमास 600 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई से इन अद्भुत जंगलों का विस्तार से अध्ययन करेगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मिशन विज्ञानियों को यह गणना करने में मदद करेगा कि जंगलों में पेड़ों के तलों और शाखाओं पर कितना कार्बन जमा है। मिशन यह पता लगाएगा कि मनुष्यों द्वारा पेड़ों को काटने और वायुमंडल में कार्बन डाईआक्साइड के स्तर को बढ़ाने के कारण वनों में जमा कार्बन के स्तरों में किस तरह से बदलाव हो रहा है। यह इस बारे में भी डाटा प्रदान करेगा कि खनन और कृषि के लिए जंगलों को साफ करने से जैव-विविधता किस दर से नष्ट हो रही है। बायोमास हमें वनों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 35
Tags: SPACE NEWS INTERNATIONAL NEWS
Previous Post

म्यांमा में लोकतंत्र की मुश्किल राह, सैन्य सरकार स्वीकार कर सकती है भारत की मध्यस्थता

Next Post

international news -नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता

Related Posts

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION-महिलाओं को 10 हजार रुपये देने के लिए किया गया वर्ल्ड बैंक का फंड का इस्तेमाल -जनसुराज पार्टी

by News-Desk
November 16, 2025
BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात
ट्रेंडिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION -लालू यादव के घर में घमासान शुरू ,बहन रोहिणी के अपमान प्रताप ने कह दी ये बड़ी बात

by News-Desk
November 16, 2025
जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़

जोधपुर के बालेसर में हुआ भीषण सड़क हादसा ,6 लोगों की मौत ,14 घायल

by News-Desk
November 16, 2025
NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-सुबह- सुबह कॉफी की चुस्की !जानिए कितनी फायदेमंद और कितना करती है नुकसान

by News-Desk
November 16, 2025
अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार
ट्रेंडिंग न्यूज़

अब आंख बताएगी हेल्थ रिपोर्ट, रेटिना स्कैन से पकड़ी जाएगी बीमार

by News-Desk
November 16, 2025
Next Post
international news -नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता

international news -नाव में खाना बनाते वक्त हुआ विस्फोट ,145 लोगो की मौत, दर्जनों लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सीरिया में बर्बरता की हदें पार! महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारा गया, सड़कों पर बिछी लाशें

सीरिया में बर्बरता की हदें पार! महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारा गया, सड़कों पर बिछी लाशें

March 11, 2025
भारत-पाक तनाव पर बोले डोनाल्ड ट्रंप: “दोनों देश किसी न किसी तरह निकाल लेंगे समाधान”

ट्रंप का बड़ा फैसला: पीबीएस और एनपीआर की सरकारी सब्सिडी पर लगी कैंची

May 2, 2025
Breaking: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, वेटिकन में शोक की लहर—अब कौन बनेगा नया पोप?

Breaking: नहीं रहे पोप फ्रांसिस, वेटिकन में शोक की लहर—अब कौन बनेगा नया पोप?

April 22, 2025
नेपाल में बड़ा खुलासा: ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में 11 भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में बड़ा खुलासा: ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में 11 भारतीय गिरफ्तार

March 27, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1826441
Total Visitors
1753
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In