• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

बढ़ते तापमान से महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर का खतरा -विजय गर्ग 

News-Desk by News-Desk
August 2, 2025
in देश
0
बढ़ते तापमान से महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर का खतरा -विजय गर्ग 




जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी का महिलाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि तापमान बढ़ने के साथ महिलाओं में स्तन, अंडाशय (ओवरी), गर्भाशय और सर्वाइकल कैंसर के मामले और मौतें दोनों बढ़ रही हैं।

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

जलवायु परिवर्तन का महिलाओं में कैंसर के खतरे पर क्या असर पड़ता है, यह जानने के लिए शोधकताओं ने मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका के 17 देशों को चुना है। इनमें शामिल अल्जीरिया, बहरीन, मिस्त्र, ईरान, इराक, जार्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मोरक्को, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात और फिलिस्तीन शामिल थे। ये सभी देश जलवायु परिवर्तन के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और पहले ही तापमान में तेजी से होती वृद्धि का सामना कर रहे हैं। वहीं आशंका है कि इस क्षेत्र में 2050 तक तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 1

इसके साथ ही अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इन देशों में स्तन, अंडाशय, गर्भाशय और सर्वाइकल कैंसर के मामलों और मौतों से जुड़े आंकड़ों को भी जुटाया है और उनकी तुलना 1998 से 2019 के बीच बढ़ते तापमान से की है।

शोध के नतीजे दर्शाते हैं कि तापमान में वृद्धि के साथ मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में स्तन, अंडाशय, सर्वाइकल और गर्भाशय कैंसर के मामले भी बढ़े हैं। वहीं कतर, बहरीन, जार्डन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और सीरिया जैसे देशों में यह बढ़ोतरी सबसे अधिक देखी गई। यह वो देश हैं जो साल दर साल भीषण गर्मी का सामना करते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तापमान में हर एक डिग्री सेल्सियस

की वृद्धि के साथ ये चारों तरह के कैंसर कहीं ज्यादा आम और घातक हो रहे हैं। इस अध्ययन के नतीजे अंतरराष्ट्रीय जर्नल फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुए हैं। अध्ययन से पता चला है कि तापमान में हर एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ महिलाओं में कैंसर के मामलों में प्रति लाख लोगों पर 173 से 280 • मामलों तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें अंडाशय (ओवरी) का कैंसर सबसे ज्यादा, जबकि स्तन कैंसर सबसे कम बढ़ा है।

बढ़ते तापमान की वजह से सिर्फ कैंसर के मामले ही नहीं बढ़ रहे, इनसे होने वाली मौतों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। आंकड़ों से पता चला है कि तापमान में हर डिग्री की बढ़ोतरी के साथ प्रति लाख लोगों पर होने वाली मौतों में 171 से 332 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि कैंसर के मामलों और मौतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कतर, बहरीन, जार्डन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और सीरिया में दर्ज की गई है। हालांकि, साथ ही अध्ययन में यह भी सामने आया है कि यह वृद्धि सभी देशों में एक समान नहीं थी । उदाहरण के लिए कतर में हर डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ स्तन कैंसर के मामले प्रति लाख लोगों पर 560 तक बढ़े, जबकि बहरीन में यह बढ़ोतरी 330 रेकार्ड की गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह अध्ययन दिखाता है कि बढ़ता तापमान इन कैंसरों की एक वजह हो सकता है। हालांकि हर देश में इसका प्रभाव अलग-अलग देखा गया। इसका मतलब है कि तापमान के अलावा भी कुछ और कारण कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ जगहों पर बढ़ती गर्मी के साथ हानिकारक वायु प्रदूषण भी बढ़ता है, जो कैंसर को फैलने में मदद कर सकता है।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 20

Post Views: 50
Previous Post

LUCKNOW-मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस-2025 को भव्य रूप से मनाने के लिए समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश

Next Post

नीति से अभ्यास तक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष – विजय गर्ग

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
नीति से अभ्यास तक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष – विजय गर्ग

नीति से अभ्यास तक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष - विजय गर्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रिला-विमान बिजली की लाइनों से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त- सवार सभी लोगों की मौत

ट्रिला-विमान बिजली की लाइनों से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त- सवार सभी लोगों की मौत

April 20, 2025
अलविदा पोप फ्रांसिस: चांदी के हथौड़े की दस्तक, लाल वस्त्र और वेटिकन से बाहर दफ़न — अंतिम विदाई की रस्में इतिहास में दर्ज

अलविदा पोप फ्रांसिस: चांदी के हथौड़े की दस्तक, लाल वस्त्र और वेटिकन से बाहर दफ़न — अंतिम विदाई की रस्में इतिहास में दर्ज

April 22, 2025
रूस का चौंकाने वाला युद्धतंत्र: गैस पाइपलाइन के ज़रिए यूक्रेनी सेना पर हमला

रूस का चौंकाने वाला युद्धतंत्र: गैस पाइपलाइन के ज़रिए यूक्रेनी सेना पर हमला

March 10, 2025
बलूच विद्रोहियों का कहर: ट्रेन हाईजैक, धमाके और फायरिंग से कांपा पाकिस्तान!

बलूच विद्रोहियों का कहर: ट्रेन हाईजैक, धमाके और फायरिंग से कांपा पाकिस्तान!

March 13, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828738
Total Visitors
1552
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In