• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

चमत्कार की तरह ‘आवाज’ – विजय गर्ग 

News-Desk by News-Desk
March 22, 2025
in देश
0
चमत्कार की तरह ‘आवाज’ – विजय गर्ग 

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

चमत्कार की तरह ‘आवाज’ – विजय गर्ग 

नित नए आविष्कार संचार, मनोरंजन और संवाद को लेकर हमारे अनुभव को बदलते जा रहे हैं। ऐसा ही एक नवाचार है ‘ऑडिबल एन्क्लेव’, जो बिना किसी डिवाइस के आपके कान तक आवाज पहुंचा देता है और दूसरों को सुनाई भी नहीं देता है, यानी सार्वजनिक जगहों पर भी आप बिना हेडफोन के गोपनीय मोबाइल या लैपटॉप की आवाज सुन सकते हैं।

ऑडियो इंजीनियरिंग को अलग स्तर पर ले जाने वाली इस नई तकनीक को पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनीवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज ‘पेन स्टेट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग’ के वैज्ञानिकों ने ईजाद किया है। यह व्यक्तिगत रूप से सुनने के अनुभव को नया आयाम देती है। हालांकि अभी इसके व्यावहारिक उपयोग में कुछ चुनौतियां बाकी हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में यह ध्वनि संचार में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। यह शोध ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित हुआ है।

 क्या है ‘ऑडिबल एन्क्लेव’

यह एक तरह से ध्वनि का बुलबुला है, जो इसे सीधे लक्षित स्थान तक पहुंचाता है। शोध टीम के प्रमुख विश्वविद्यालय में ध्वनि विज्ञान के और प्रोफेसर यून जिंग के अनुसार, उन्होंने ध्वनि के स्थानीयकृत पॉकेट्स बनाकर सुनने की सीमा को एक सटीक बिंदु पर निर्धारित कर दिया, यानी ध्वनि उत्पन्न होने वाले स्रोत से लेकर सुनने वाले व्यक्ति के बीच एक बुलबुला बना दिया। इसे ही ‘ऑडिबल एन्क्लेव’ कहा जाता है। एक एन्क्लेव में एक श्रोता ही ध्वनि सुन सकता है। आस-पास खड़े अन्य लोग नहीं सुन सकते हैं। भले ही वे किसी बंद स्थान, वाहन या सीधे ऑडियो स्रोत के सामने खड़े हों।

■ कैसे काम करती है तकनीक ‘ऑडिबल एन्क्लेव‘ दो नॉन-लीनियर अल्ट्रासोनिक बीम उत्सर्जित करने पर बनते हैं, जिसमें ध्वनि को केवल दोनों अल्ट्रासोनिक बीम के क्रॉस प्वाइंट पर ही सुना जा सकता है, यानी केवल एक किरण से ध्वनि नहीं सुनाई देती है। ऐसे में यदि किरण किसी मानव कान से गुजरती भी है। तो सुनाई नहीं देती है। केवल वहीं पर सुनाई देती है, जहां पर दोनों किरणें मिलती हों। इसके लिए वे एक ध्वनिक मेटासर्फेस लेंस के साथ युग्मित दो अल्ट्रासाउंड ट्रांसड्यूसर का उपयोग करते हैं। इससे निकलने वाली किरणें स्वतः ही एक निश्चित बिंदु पर प्रतिच्छेद करती है। उस बिंदु पर खड़ा व्यक्ति ध्वनि सुन सकता है। ध्वनि को एक प्रकार से निर्देशित कर दिया जाता है। यह ठीक वैसे ही है, जैसे टॉर्च की रोशनी पड़ती है।

यह बीच में आने वाली बाधाओं से भी प्रभावित नहीं होती है। शोध टीम में शामिल वैज्ञानिक जिया-जिन झोंग के अनुसार, यह मानव सिर जैसी बाधाओं को भी पार कर सकती है। परीक्षण के दौरान उन्होंने डमी सिर का उपयोग किया। उसके कानों में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफोन लगाया गया था, लेकिन कोई ध्वनि नहीं पहुंची और आसानी से किरण तय बिंदु पर पहुंच गई। यह एक प्रकार का आभासी हेडसेट है। अभी यह 60 डेसिबल ध्वनि को एक मीटर की दूरी तक स्थानांतरित कर सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि अल्ट्रासाउंड की तीव्रता बढ़ाकर इसकी दूरी और ध्वनि को बढ़ाया जा सकता है।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

 

Post Views: 54
Tags: tech news ‘ऑडिबल एन्क्लेव’
Previous Post

विदेश में भी बवाल! अपूर्वा मुखीजा ने सबरीना कारपेंटर के कॉन्सर्ट में मचाया हंगामा

Next Post

छोड़ो व्यर्थ पानी बहाना…

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
छोड़ो व्यर्थ पानी बहाना…

छोड़ो व्यर्थ पानी बहाना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भगवान बुद्ध के ‘दुर्लभ दांत’ की तस्वीर वायरल, श्रीलंका में हड़कंप!

भगवान बुद्ध के ‘दुर्लभ दांत’ की तस्वीर वायरल, श्रीलंका में हड़कंप!

April 22, 2025
पाकिस्तानी क्रू से भरा तेल टैंकर पहुंचा पारादीप, हाई अलर्ट पर बंदरगाह

पाकिस्तानी क्रू से भरा तेल टैंकर पहुंचा पारादीप, हाई अलर्ट पर बंदरगाह

May 15, 2025
WTC फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, कगिसो रबाडा की धमाकेदार वापसी

WTC फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, कगिसो रबाडा की धमाकेदार वापसी

May 14, 2025
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 18, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828708
Total Visitors
1522
Visitors Today

Recent Posts

  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Lucknow junction 11 feb 2026 February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In