• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? -दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?

News-Desk by News-Desk
September 12, 2025
in विदेश
0
ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों? -दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?

खबरें हटके

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

राजनीतिक मतभेद अब सिर्फ भाषणों या विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हिंसा का रूप ले रहे हैं? -चार्ली कर्क की हत्या एक गंभीर संकेत है

वक्तव्य देते समय वक्ताओं, मीडिया, नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि भाषा संयमित हो, उत्तेजना कम हो,लेकिन सक्रिय आलोचनाएँ हों,यह लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर नेपाल में जेन जी आंदोलन अभी थमा ही नहीं है बल्कि उनमें ही आपसी फूट के नज़ारे दिख रहे हैं उधर फ्रांस में जेन जी के लिए सोशल मीडिया पर बैन की खबर पर चर्चा जारी है,लेकिनअमेरिका में अपने विचारों से जेन जी पर असर डालने वाले कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त चार्ली कर्क की हत्या, पूरी दुनियाँ के लिए इससे भी बड़ी खबर बनी हुई है, अमेरिका,यूरोप और दुनियाँ भर के मुस्लिम मुल्कों के साथ साथ भारत में भी डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हत्या पर चर्चा की जा रही है,सिर्फ 31 साल के चार्ली कर्क अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए कितने महत्वपूर्ण थे,उसे इस तरह समझा जा सकता है,उनकी हत्या के बाद ट्रंप ने अमेरिकी झंडे को चार दिन तक झुका कर रखने का आदेश दिया है, इसी के साथ ट्रंप ने कर्क के हत्यारे को किसी भी कीमत पर पकड़कर सजा देने का भी एलान किया है। चार्ली कर्क की उस वक्त गोली मारकर हत्या की गई जब वो अमेरिका की यूटायूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत कर रहे थे, अचानक एक गोली चली जो उनके गले में लगी,अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि,दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल है चार्ली कर्क को किसने मारा?उसकी हत्या क्यों की गई, क्या यह हत्या अमेरिका में एक बहुत बड़े विभाजन का अलॉर्म बजा रही है? क्या चार्ली कर्क को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वो डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक थे?चार्ली की हत्या उस वक्त की गई जब वो कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं यानि जेन ज़ी के बीच ट्रंप की विचारधारा को बढ़ाने के अभियान पर निकले थे।चूँकि ट्रंप के`लाडले` का मर्डर क्यों?दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल?, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे,राजनीतिक मतभेद अब सिर्फ भाषणों या विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं,बल्कि हिंसा का रूप ले रहे हैं?-चार्ली की हत्या एक गंभीर संकेत है।

साथियों बात अगर हम हत्या की टाइमिंग की करें तोसिर्फ 31साल के चार्ली अमेरिकन कमबैक टूर पर थे,इस कार्यक्रम का आयोजन चार्ली के संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए ने किया था,इस संगठन की स्थापना चार्ली ने सिर्फ 18 साल की उम्र में की थी,इस छात्र संगठन का  मकसद अमेरिकी कॉलेजों में कंजर्वेटिव विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है, कंजर्वेटिव विचारधारा ये मान्यता रखती है कि पुरानी परंपराएं, धर्म, रीति-रिवाज़ और नैतिक मूल्य समाज को स्थिर और मजबूत बनाते हैं, यानि ये पुराने रीति रिवाजों के बदलाव का विरोध करती है। इसके अलावा राष्ट्र की संप्रभुता, झंडा, सेना और राष्ट्रीय पहचान के प्रति गर्व और निष्ठा की भावना रखती है,यानि ये अमेरिकी की राष्ट्रवादी विचारधारा है,अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी इसी विचारधारा को फॉलो करती है। इसी वजह से चार्ली कर्क डोनाल्ड ट्रंप के बहुत करीबी थे, और विरोधियों के निशाने पर रहते थे।अपने अमेरिकन कमबैक टूर पर वह कैंपस में युवाओं से संवाद करने वाले थे, यूटा वैली यूनिवर्सिटी उनका पहला स्टाप था, जहां पर उनकी हत्या कर दी गई।हम कह सकते हैं चार्ली की हत्या उस वक्त की गई जब वो कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं यानि जेन ज़ी के बीच ट्रंप की विचारधारा को बढ़ाने के अभियान पर निकले थे।

साथियों बात अगर हम चार्ली कर्क क़े दृष्टिकोणों को समझने की करें तो (1)गर्भपात-: उन्होंने एबॉर्शन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, और कुछ बयानों में यह बताया गया कि यदि 10 वर्षीय लड़की के साथ यौन शोषण हो और गर्भधारण झाल, तो क्या किया जाए, इस तरह के सवालों पर उनके दृष्टिकोण कण्ट्रोवरसी पैदा कर चुके हैं।(2) गन राइट्स:-बंदूक-स्वामित्व, आत्मरक्षा,उन्होंने गन राइट्स को समर्थन दिया।(3) राष्ट्रवाद, सदैव “अमेरिका फर्स्ट ”जैसी विचारधारा : उनके भाषणों में अमरीकी संप्रभुता, सीमाएँ, आव्रजन (इमाइग्रेशन) आदि मुद्दों पर कठोर दृष्टिकोण देखा जाता है। (4)लेफ्ट विरोध:उन्होंने लेफ्ट-लिबरल और प्रोग्रेसिव समूहों की आलोचना की है, विशेष तौर पर कॉलेज परिसरों में फ्री स्पीच,वोके कल्चर, डाइवर्सिटी, इन्क्लूशन आदि मुद्दों पर। यह दायरा अक्सर ट्रंप समर्थकों और दक्षिणपंथी विचार प्रकारों में मौजूद है।इस तरह, उनके विचार उन्हें ट्रंप समर्थक और लेफ्ट-विरोधी बनाते थे।

साथियों बात अगर हम हत्या और राजनीतिक हिंसा की करें तो पहले भी राजनीतिक हिंसा और हत्या हुई है, उदाहरण के लिए, सांसदों, एक्टिविस्टों, प्रदर्शनकारियों पर हमले, गोलियाँ चलना आदि। लेकिन यह कहना कि हर मुखर समर्थक या हर “विचारधारा के व्यक्ति” ख़तरे में है, सही नहीं होगा।चार्ली की हत्या एक गंभीर संकेत है कि राजनीतिक मतभेद अब सिर्फ भाषणों या विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हिंसा का रूप ले रहे हैं। यह घटना “पॉलिटिकल असासिनेशन” कहलायी है।नया नहीं, मगर बढ़ती प्रवृत्ति:-ऐसी घटनाएँ नई नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में पोलिटिकली मोटिवेटेड वायलेंस में वृद्धि देखी गई है। चार्ली कुर्क की हत्या इस प्रवृत्ति का एक और दुखद उदाहरण है।

साथियों बात अगर हम क्या चार्ली कुर्क की हत्या यह ट्रंप के लिए भारी पड़ेगी-संभवतः हाँ, निम्न कारणों से: (1) राजनीतिक संवाद और हिंसा की आलोचना: ऐसी हत्या राजनीतिक हिंसा के प्रश्न को देशव्यापी बना देगी। ट्रंप, जो अक्सर“लेफ्ट -विंग एक्स्ट्रामिस्म” या“रेडिकल लेफ्ट रहेटोरिक”की बात करते हैं, उन्हें इस घटना में अपनी आलोचना का केंद्र बनना पड़ेगा। (2)न्याय और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी: प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी होती है कि कानून- व्यवस्था कायम हो; यदि हो कि हत्या की जांच में देरी हो,साजिश या राजनीतिक गलत दावों से स्थिति बिगड़े, तो राजनीतिक नुकसान हो सकता है।(3) मतदाता भावना पर असर: उनके समर्थकों में दुःख और गुस्सा होगा; विपक्ष इस घटना का इस्तेमाल कर राजनीतिक लाभ उठा सकता है, “हिंसात्मक राजनीति” की आलोचना करते हुए।(4)मीडिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका प्रभाव है, यूरोप के दक्षिणपंथी नेता आदि, मीडिया, मानवाधिकार संगठन इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

अतः अगर हम उपरोक्त पुरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि ट्रंप के लाडले का मर्डर क्यों?दुनियाँ के सामने सबसे बड़ा सवाल ?राजनीतिक मतभेद अब सिर्फ भाषणों या विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं,बल्कि हिंसा का रूप ले रहे हैं?-चार्ली की हत्या एक गंभीर संकेत है,वक्तव्य देते समय वक्ताओं, मीडिया, नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि भाषा संयमित हो, उत्तेजना कम हो, लेकिन सक्रिय आलोचनाएँ हों,यह लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है।

-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

Post Views: 34
Previous Post

कन्नौज: बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की बड़ी पहल, भेजी गई जरूरी चीजें

Next Post

हिंदी दिवस विशेष- हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत के हृदय का स्पंदन है

Related Posts

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा
विदेश

मास्को:GRU के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हुए जानलेवा हमले में एक बड़ा खुलासा

by News-Desk
February 8, 2026
वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी
विदेश

वॉशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी कनाडा और क्यूबा को धमकी

by News-Desk
January 30, 2026
नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद
विदेश

नई दिल्ली-आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्री ने इस देश से मांगी मदद

by News-Desk
January 19, 2026
हाशिये पर जाती पढ़ाई और फाइलों में उलझता शिक्षक तंत्र
विदेश

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

by News-Desk
January 15, 2026
वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया
विदेश

वाशिंगटन-अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर ‘USS अब्राहम लिंकन’ तैनात कर दिया

by News-Desk
January 8, 2026
Next Post
हिंदी दिवस विशेष- हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत के हृदय का स्पंदन है

हिंदी दिवस विशेष- हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत के हृदय का स्पंदन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नेपाल में भूकंप के झटके: हुमला और तिब्बत में कंपन, कोई नुकसान नहीं

नेपाल में भूकंप के झटके: हुमला और तिब्बत में कंपन, कोई नुकसान नहीं

March 27, 2025
पाकिस्तान पर भारत के 3 जबरदस्त हमले! मोदी का वार, जयशंकर की ललकार और राजनाथ की प्रहार से हिला इस्लामाबाद

पाकिस्तान पर भारत के 3 जबरदस्त हमले! मोदी का वार, जयशंकर की ललकार और राजनाथ की प्रहार से हिला इस्लामाबाद

March 20, 2025
अमेरिका की अपील, भारत का इरादा साफ: बदला लेकर रहेंगे – जयशंकर

अमेरिका की अपील, भारत का इरादा साफ: बदला लेकर रहेंगे – जयशंकर

May 3, 2025
बिम्सटेक शिखर सम्मेलन- “हमारे प्रयास लाएंगे सकारात्मक बदलाव”, यूपीआई को क्षेत्रीय भुगतान प्रणाली से जोड़ने का प्रस्ताव- पीएम मोदी

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन- “हमारे प्रयास लाएंगे सकारात्मक बदलाव”, यूपीआई को क्षेत्रीय भुगतान प्रणाली से जोड़ने का प्रस्ताव- पीएम मोदी

April 5, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1825233
Total Visitors
545
Visitors Today

Recent Posts

  • पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की February 10, 2026
  • LUCKNOW-भाजपा सरकार के झूठ और हवाई वादों का पुलिंदा है राज्यपाल महोदया का अभिभाषण ,- आराधना मिश्रा February 9, 2026
  • जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री February 9, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In