• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, February 12, 2026
  • Login
Lucknow Junction
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
Lucknow junction

तकनीक के पैमाने पर महिला शिक्षा -डॉ विजय गर्ग 

News-Desk by News-Desk
November 22, 2025
in देश
0
तकनीक के पैमाने पर महिला शिक्षा -डॉ विजय गर्ग 




महिलाओं की शिक्षा परिवार से लेकर राष्ट्र तक के विकास में अहम भूमिका निभाती है। हालांकि शिक्षा के पैमाने पर महिलाओं की स्थिति में उत्तरोत्तर प्रगति हुई “लेकिन आज के बदलते शैक्षिक एवं तकनीकी परिदृश्य के मद्देनजर महिला शिक्षा में व्यापक विकास एवं उन्नयन की महती आवश्यकता है। यहां पर हाल ही की एक रपट का उल्लेख करना जरूरी होगा, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया है कि पूरे विश्व में लगभग 1.5 करोड़ लड़कियों को प्राथमिक शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। यह रपट महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘संयुक्त राष्ट्र महिला’ की ओर से जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि हाल के दशकों प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में लैंगिक समानता को लेकर काफी कुछ सुधार देखने को मिले हैं, मगर बहुत सारे ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें लैंगिक असमानता अभी भी गहरी पैठ बनाए हुए है। अगर विद्यालयों में नामांकन की बात की जाए तो प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर महिलाओं की स्थिति में काफी हद तक केतक सुधार हुआ है। वहीं एक कड़वा सच यह भी है कि नामांकन कराने के बाद शिक्षा को बीच में ही छोड़ देने वालों में भी महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा कई गुना अधिक है। कई स्थानों पर तो 48.1 फीसद लड़कियां स्कूल जाने से वंचित हैं। डिजिटल क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तनों की वजह से आज शैक्षिक परिदृश्य भी हर स्तर पर परिवर्तित हो चुका है। लिहाजा, अब केवल शिक्षित होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष होकर एवं कौशल विकास के पैमाने पर लगातार प्रगति करके ही खुद को इस बदलते परिदृश्य के साथ जोड़े रखा जा सकता है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीक के नवीनतम उत्पाद दिन-प्रतिदिन उत्कृष्ट रूप ग्रहण करते जा रहे हैं। विशेष बात यह है कि शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव एक हद तक परिलक्षित होने लगा है। है। हाल एक रपट के मुताबिक, वर्ष 2018 2023 के बीच डेटा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 26 फीसद रही है। संयुक्त राष्ट्र की महिला केंद्रित इकाई की रपट में बताया गया है कि महिलाओं को प्राथमिक शिक्षा उचित रूप से उपलब्ध नहीं होने के पीछे एक बड़ा कारण सामाजिक व्यवस्थाएं भी हैं। गौरतलब है कि हमारे सामाजिक परिदृश्य में लैंगिक असमानता एवं भेदभाव से परिपूर्ण सोच आज भी गहरे तक समाई हुई है। इसी सोच का दुष्परिणाम है कि लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच पाना एक बड़ी चुनौती है। बड़ी संख्या में लड़कियां शिक्षा के लिए विद्यालयों में नामांकन तो कर लेती हैं, मगर बीच में ही उन्हें मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। इसके प्रमुख कारणों में अल्प आयु में ही विवाह हो जाना और घरेलू कार्यों की आवश्यकता से अधिक जिम्मेदारी लाद दिया जाना भी शामिल है। पंद्रह वर्ष से कम आयु वाले बच्चों में 2.7 फीसद लड़कों की तुलना में 3.2 फीसद लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं। एक अन्य रपट के अनुसार, विश्व के 68 फीसद देशों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग एवं गणित की शिक्षा को समर्थन देने वाली नीतियां मौजूद हैं, लेकिन इनमें से केवल पचास फीसद नीतियां ही की शिक्षा पर केंद्रित हैं। जाहिर कि नीतिगत कमी अथवा नीतियों की विफलता भी महिला शिक्षा के अवरुद्ध होने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। इसके लिए बड़े एवं व्यापक स्तर पर प्रयासों की श्रृंखला को अमल लाना होगा। इसमें पहला एवं सबसे महत्त्वपूर्ण प्रयास यह है कि व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र, प्रत्येक स्तर पर रूढ़िवादी सोच एवं अनावश्यक पूर्वाग्रहों से ग्रसित मानसिकता का जड़ से उन्मूलन करना होगा, क्योंकि महिलाओं की शिक्षा सबसे बड़ा बाधक तत्त्व यही है। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के दृष्टिकोण से संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए बुनियादी ढांचे में पर्याप्त सुधार करने होंगे।

खबरें हटके

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

एक अन्य अहम पहलू यह भी है कि चूंकि आज आनलाइन शिक्षा एक विकसित रूप धारण कर चुकी है, इसलिए महिलाओं की डिजिटल साक्षरता पर शुरुआत से ही ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि वे शिक्षा के नवीनतम स्वरूप एवं परिवेश में अपने आप को ढालने में समर्थ एवं सक्षम हो सकें। एक शिक्षित एवं सफल महिला केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए आदर्श होती है। इस सोच के साथ शिक्षा की उन सभी कमियों को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए, जो विशेष रूप महिलाओं को प्रभावित करती हैं। भारत के संबंध में बात की जाए, देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है और वहां आज भी पुरुष प्रधान प्रधान विचारधारा कहीं न कहीं हावी है। नतीजा यह होता है कि महिलाएं शिक्षा का विकल्प या तो चुन नहीं पातीं और यदि उस राह पर आगे बढ़ती भी हैं, तो बहुत आगे तक नहीं जा पातीं। इसके अलावा महिला असुरक्षा जो हमारे देश में एक बेहद ज्वलंत मुद्दा है, महिलाओं की शिक्षा में एक बहुत बड़ा रोड़ा है। असुरक्षा के भय से बहुत से अभिभावक अपनी बेटियों को शिक्षा के लिए बाहर भेजने से कतराते हैं। हालांकि शासन के स्तर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एवं अन्य महत्त्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वयन में लाई गई हैं, लेकिन व्यावहारिक रूप से वे सभी कितना सफल हैं, इस इस संबंध में कुछ कहना बहुत मुश्किल है। हम एक और विकसित राष्ट्र बनने का सपना एवं संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, दूसरी ओर लैंगिक असमानता एवं महिला अशिक्षा जैसी चुनौतियां भी एक कटु वास्तविकता के रूप में हमारे समक्ष खड़ी हैं। आज आवश्यकता है जल्द से जल्द इन चुनौतियों एवं बाधाओं से निजात पाने की, क्योिं जब तक ये मौजूद रहेंगी, तब तक विकसित राष्ट्र बनने का स्वप्न कदापि साकार नहीं हो सकता। शिक्षा आज केवल किताबों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि यह आनलाइन संसाधनों, आभासी मंच एवं डिजिटल माध्यमों तक विस्तृत हो चुकी है। विज्ञान और तकनीकी प्रगति आज के युग की रीढ़ है। विश्व की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संरचना तकनीकी विकास पर आधारित हो चुकी है। भारत जैसे विकासशील देश में विज्ञान एवं तकनीक को बढ़ावा देना राष्ट्र की प्राथमिकता है। इस क्षेत्र में यदि महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हो जाए, तो देश की प्रगति को कई गुना गति मिल सकती है।

डॉ विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Post Views: 7

Post Views: 9
Previous Post

डिजिटल लत से मुक्ति

Next Post

LUCKNOW-*दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार व रोजगार अवसरों में वृद्धि संभव- असीम अरुण*

Related Posts

सुनो नहरों की पुकार : जब आस्था पर्यावरण से संवाद करती है
देश

क्यों गायब हो रहे बच्चे?

by News-Desk
February 11, 2026
प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया
देश

प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया

by News-Desk
February 11, 2026
पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की
देश

पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस के पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की

by News-Desk
February 10, 2026
जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री
देश

जगदलपुर:भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री

by News-Desk
February 9, 2026
उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*
देश

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26*

by News-Desk
February 9, 2026
Next Post
LUCKNOW-*दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार व रोजगार अवसरों में वृद्धि संभव- असीम अरुण*

LUCKNOW-*दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार व रोजगार अवसरों में वृद्धि संभव- असीम अरुण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Cricket Live Score

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तुर्की ने फिर दिखाया पाकिस्तान प्रेम: एर्दोगन बोले– ‘नुकसान की नहीं सोचते’, शहबाज को बताया अनमोल भाई

तुर्की ने फिर दिखाया पाकिस्तान प्रेम: एर्दोगन बोले– ‘नुकसान की नहीं सोचते’, शहबाज को बताया अनमोल भाई

May 17, 2025
सोने की दुनिया का सुल्तान: 7,000 कारें, 1,700 कमरे और बाल कटवाने में खर्चे 15 लाख!

सोने की दुनिया का सुल्तान: 7,000 कारें, 1,700 कमरे और बाल कटवाने में खर्चे 15 लाख!

April 5, 2025
वैश्विक स्तरपर अब मिलिट्री संघर्ष का आधार ड्रोन वार होनें की संभावना-यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब से दुनिया सतर्क 

वैश्विक स्तरपर अब मिलिट्री संघर्ष का आधार ड्रोन वार होनें की संभावना-यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब से दुनिया सतर्क 

June 4, 2025
THDCIL  द्वारा नैतिक शासन और जीवनशैली के रूप में सतर्कता को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

THDCIL द्वारा नैतिक शासन और जीवनशैली के रूप में सतर्कता को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

March 26, 2025

About Us

लखनऊ जंक्शन एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जो लखनऊ और आसपास की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, शिक्षा, व्यापार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। हम आपकी आवाज़ को मंच देने और शहर की हर हलचल से आपको अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ की हर खबर, सबसे पहले, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में!
E-Mail Id-lucknowjunction51@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Magazine
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष

Our Visitors

1828954
Total Visitors
1768
Visitors Today

Recent Posts

  • Lucknow junction 12 feb 2026 February 12, 2026
  • क्यों गायब हो रहे बच्चे? February 11, 2026
  • प्रदूषण बढ़ा, लेकिन बजट कम हो गया February 11, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • अन्य
  • E-Magazine
  • Login

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Lucknow Junction by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In